छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्रामीण अंचल (देवरी खुर्द और बिजौर) में पढ़ने वाली दो सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच से सबको चौंका दिया है। छात्रा रेणुका धनुआर ने दीवार पर थूकते ही तेज अलार्म बजाने वाला 'वाल माउंट स्पिट डिटेक्शन सिस्टम' और तृषा कमलेश ने बारिश के पानी की एक बूंद गिरते ही अपने आप छाता खोल देने वाला 'वेदर गार्ड स्मार्ट बैग'।