राजधानी रायपुर में जमकर बरसे बदरा, सड़कें लबालब, जनजीवन प्रभावित, खुली निकासी की पोल

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में मूसलाधार बारिश के चलते मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सख्त सलाह दी है।