उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान योगी ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी।