यू डाइस प्लस रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के करीब 25 सरकारी स्कूलों का संचालन सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे हो रहा है। इन विद्यालयों में हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। युक्तियुक्तकरण नीति लागू होने के बाद भी धरातल पर शिक्षकों की तैनाती में भारी असंतुलन बना हुआ है जिससे बच्चों की बुनियादी शिक्षा खतरे में पड़ गई है।