शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा में दो अतिथि प्रोफेसरों पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने लगाए गंभीर आरोप

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा में पदस्थ दो अतिथि प्रोफेसरों (योगेश कुमार टंडन और कमल किशोर जागड़े) की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर छात्रों तथा अभिभावकों में भारी आक्रोश है। विद्यार्थियों के साथ कथित रूप से अभद्र और असम्मानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है।