लाखों की मशीन एक झटके में खाक, गेवरा खदान में शॉर्ट सर्किट से भड़की भयानक आग

Wait 5 sec.

एसईसीएल गेवरा खदान में नाइट शिफ्ट के दौरान पे-लोडर मशीन को स्टार्ट करते ही शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में लगभग एक करोड़ रुपये की मशीन को भारी नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल क्षतिग्रस्त मशीन को लक्ष्मण वर्कशॉप में रखकर तकनीकी जांच की जा रही है।