यात्रियों को बड़ी राहत! बिलासपुर-इंदौर के बीच सीधी वंदे भारत चलाने की तैयारी, नागपुर में नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन

Wait 5 sec.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर-नागपुर और इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के विलय का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। बोर्ड की स्वीकृति के बाद बिलासपुर से इंदौर के बीच सप्ताह में 6 दिन सीधी वंदे भारत ट्रेन उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को नागपुर स्टेशन में गाड़ी बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।