छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी और वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गई है। राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे ने इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है।