ग्वालियर में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अगस्त महीने में 22 मरीज पॉजिटिव,स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बढ़ा रही चिंता

Wait 5 sec.

अगस्त में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक अगस्त से अब तक 22 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। यानी महज 23 दिनों में 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 20 अगस्त को ही चार नए मरीज सामने आए थे।