महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन : इंदौर में चूल्हे पर रोटी बनाई और शुगर-फ्री चाय बांटी

Wait 5 sec.

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इंदौर, खरगोन, मंदसौर, रतलाम, सेंधवा समेत कई शहरों में पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने शक्कर, पेट्रोल, ई-20 ईंधन, गैस सिलिंडर और बिजली की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।