हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके से लोगों में डर का माहौल है। शिमला समेत कई जिलों में कंपन महसूस की गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। अचानक धरती हिलने से कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।