काशी से 419 किमी पैदल चलकर मैनपाट के चोरकीपानी धाम पहुंचे कांवड़िए, किया जलाभिषेक

Wait 5 sec.

सावन के पवित्र महीने में आस्था की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 'महायात्रा 360' के कांवड़ियों ने अपनी पांचवें वर्ष की पदयात्रा पूरी कर ली है। वाराणसी के अस्सी घाट से पवित्र गंगाजल लेकर 12 दिनों में 419 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय कर कांवड़ियों का जत्था छत्तीसगढ़ के मैनपाट स्थित प्रसिद्ध चोरकीपानी धाम पहुंचा।