ग्वालियर में नैरोगेज ट्रेन की शुरूआत वर्ष 1905 में हुई थी। इसे चलाने के लिए वर्ष 1894 से ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया गया था। शुरुआत में ग्वालियर से अंचल के श्योपुर, शिवपुरी और भिंड तक नैरोगेज ट्रेन का संचालन किया जाता था।