रायपुर में बिजली वितरण की तैयारी में टाटा पावर, छत्तीसगढ़ नियामक आयोग में लगाई याचिका

Wait 5 sec.

टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ने रायपुर, धरसींवा, मंदिरहसौद और अभनपुर तहसीलों में बिजली वितरण सेवा प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष याचिका दायर की है। यदि अनुमति मिलती है तो उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाओं का नया विकल्प प्राप्त होगा। इस आवेदन पर एक अक्टूबर को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी और 30 दिन में आपत्तियां आमंत्रित हैं।