छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर की सफाई के दौरान रामदयाल नामक व्यक्ति को एक जहरीले कोबरा ने डस लिया। परिजन उसे तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू करने से पहले सांप की पहचान करने की बात कही।