बहन के चरित्र पर शक करता था जीजा, साले ने हत्याकर दफना दिया शव, छह महीने बाद हुआ खुलासा

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के मोहला जिले में पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतक के साले और उसके साथियों ने शराब पिलाने के बहाने खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को नाले में दफना दिया था। पुलिस ने छह महीने बाद साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़ा है।