छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एमआर यादव 4 करोड़ 51 लाख 66 हजार रुपये से अधिक के अनुचित भुगतान के मामलों में घिर गए हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर अपर कलेक्टर और जिला कोषालय अधिकारी द्वारा की गई जांच में भारी वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।