छत्तीसगढ़ के मालखरौदा विकासखंड क्षेत्र में बिना किसी मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के धड़ल्ले से झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिकें संचालित हो रही हैं। 10वीं-12वीं पास लोग खुद को बड़ा डॉक्टर बताकर ग्रामीण इलाकों में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी और रात में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव का फायदा उठाकर ये फर्जी डॉक्टर मरीजों को फंसाते हैं।