भोपाल के दीपशिखा अस्पताल में लगी भीषण आग, पुलिस ने 20 मरीजों को रेस्क्यू कर बचाया, डिलीवरी कराने वाली महिलाएं भी थीं भर्ती

Wait 5 sec.

भोपाल के विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुआं अस्पताल के चारों फ्लोर तक फैल गया। इमरजेंसी वार्ड समेत अलग-अलग फ्लोर पर करीब 20 मरीज भर्ती थे।