महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को करीब 250 फुट गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय मुरलीधर चंदगुडे, 42 वर्षीय संगीता चंदगुडे और उनके 18 वर्षीय बेटे कुणाल के रूप में हुई है। इस हादसे से महज एक दिन पहले संगीता ने अपने YouTube चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस के मुताबिक, बेटे ने iPhone तो खरीद लिया था, लेकिन वह इसकी EMI नहीं चुका पा रहा था। EMI चुकाने के लिए वह परिवार से पैसे मांग रहा था। इसे लेकर उसकी अपने पिता के साथ कहासुनी हो गई। यहीं से इस दर्दनाक घटना की शुरुआत हुई। कहासुनी के बाद कुणाल गुस्से में घर से निकल गया। खवड्या पहाड़ पर चढ़ गया था।