इस स्टेट हाईवे के निर्माण के लिए सरकार ने 3961 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। फोरलेन का काम हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर होगा। यह फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 543 को भी जोड़ेगा। इसके अलावा कैबिनेट ने प्रदेश की 22 प्रमुख सड़कों का मालिकाना हक एमपीआरडीसी को देने का निर्णय भी लिया है।