धार में ओवरलोड बस संचालक चालानी कार्रवाई से तो बच गए, किराया कम कर महिलाओं को देना पड़ा राखी का तोहफा

Wait 5 sec.

इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद में परिवहन विभाग की ओवरलोड बसों के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान सांवेर से धार आ रही एक यात्री बस को रोका गया। बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां थीं और इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की थी।