तखतपुर में स्कूल से लौट रहे तीन चचेरे भाई बहन नदी के तेज बहाव में बहे, तीनों के शव बरामद

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम समडील में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां स्कूल से लौट रहे तीन चचेरे भाई-बहन (अनमोल, सिद्धी और रिद्धी) घोंघा नदी पर बने एनीकट को पार करते समय अचानक बढ़े तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए।