IND vs SL 2nd Test Live Score: भारतीय पारी शुरू, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद

Wait 5 sec.

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से शुरू हो रहा है. ये मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला रहा है. टीम इंडिया 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. मेजबान श्रीलंका को सीरीज ड्रा पर खत्म करने के लिए दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना है. वहीं अगर ये टेस्ट ड्रा भी हुआ तो भारत सीरीज जीत जाएगा, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से भारत को दूसरे टेस्ट में भी जीत चाहिए. टॉस 9:30 बजे होगा और मैच 10 बजे से शुरू होगा.बारिश की चेतावनीभारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश की संभावना जताई गई है. कोलंबो में आज रविवार, 23 अगस्त को पूरे दिन बारिश की संभावना है. बारिश के साथ तेज हवाएं चलने, आंधी तूफान की भी संभावना है. ऐसे में मौसम मैच के अनुकूल नहीं है. देखना होगा कि क्या मैच टाइम पर शुरू हो पाएगा.पिच रिपोर्टकोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है. पिछले 3 टेस्ट में स्पिनर्स ने यहाँ 45 विकेट चटकाए हैं, ऐसे में भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट में भी स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल सकता है. मानव सुथार ने पहले टेस्ट में कुल 10 विकेट लिए थे, वह इस मैच में भी अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा सकते हैं.भारतीय स्क्वॉडयशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी, गुरनूर बराड़.श्रीलंका का स्क्वॉडलाहिरु उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा.WTC 2025-27 में भारत की स्थितिआईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में ये भारत का 11वां टेस्ट मैच है. इससे पहले खेले 10 में से भारत ने 5 मैच जीते हैं, 4 हारे हैं और 1 ड्रा हुआ है. भारत 64 अंक और 53.33 पीसीटी के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर है. श्रीलंका छठे स्थान पर है, जिन्होंने 5 में से 1 मैच जीता है और 2 हारे हैं. उनके 2 मैच ड्रा हुए हैं.