पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 के 16 सौ रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। बारिश और खराब मौसम के बावजूद प्रदेशभर से पहुंचे युवा कवर्धा में उपमुख्यमंत्री कार्यालय के सामने डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने नगाड़ा बजाकर सरकार से शीघ्र दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग की।