बिलासपुर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही, गलत ऑपरेशन से जिंदगी से जंग लड़ रही प्रसूता

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित जिला अस्पताल के मातृ-शिशु अस्पताल में प्रसव के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। तखतपुर निवासी प्रसूता ज्योति देवांगन का आरोप है कि महिला डॉक्टर केके मित्तल द्वारा किए गए गलत ऑपरेशन और टांके में इन्फेक्शन के कारण उनकी तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई। वर्तमान में प्रसूता निजी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।