छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने पसारे पैर:राज्य में 38 तो रायपुर में 25 केस, आधे से ज्यादा एक्टिव

Wait 5 sec.

बदलते मौसम के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने अपने पैर पसार लिए हैं। राज्यभर में अब तक अड़तीस मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से अकेले पच्चीस मामले राजधानी रायपुर के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर सरकारी अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की जांच और उचित उपचार के निर्देश जारी कर दिए हैं।