मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने साइबर अपराध की जांच के चलते फ्रीज किए गए एक बैंक खाते को अनफ्रीज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, खाते में विवादित 75 हजार रुपए की राशि को अलग से सावधि जमा (एफडी) में रखा जाएगा।