सावन बौराया, टूटा सरगी नदी का पुल,‘कैद’ हुआ गरियाबंद जिले का रवेली गांव

Wait 5 sec.

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित रवेली गांव में सरगी नदी का पुल एक माह से अधिक समय से पूरी तरह टूटा हुआ है जिससे स्थानीय ग्रामीण अपने ही क्षेत्र में कैद हैं। वैकल्पिक मार्ग नहीं मिलने के कारण उन्हें 15 से बीस किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है स्कूली बच्चों तथा मरीजों की मुसीबतें बढ़ गईं हैं।