सूरजपुर जिले की जयनगर पुलिस ने 4.24 करोड़ रुपये मूल्य के 848 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी जाजोन पारधी को मध्यप्रदेश के कटनी से गिरफ्तार किया है। 4 जून को बस में झाड़ू के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे गांजे के साथ 7 आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस अब तस्करी के पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है।