छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट मार्चपास्ट करने वाले एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स को मंगलवार को न्यायिक अकादमी में सम्मानित किया। कैडेट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनकी अनुशासन और देशभक्ति की सराहना की गई।