रक्षाबंधन पर भाई-बहनों को रेलवे की सौगात, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 10 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

Wait 5 sec.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दुर्ग और रायगढ़ के बीच पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे लगाएगी। इसमें दस कोच होंगे जो मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुककर यात्रियों को आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगी।