रिसाली नगर निगम में CSR मद के ₹30 लाख से तैयार कराया गया नया स्वर्ग रथ (शव वाहन) मानकों की अनदेखी के कारण विवादों में घिर गया है। 8 फीट की अर्थी के मुकाबले 7 फीट लंबा वाहन बनाने और अन्य तकनीकी खामियों के कारण इसे जून में नोएडा की एजेंसी के पास सुधार के लिए भेजा गया था, जो 2 महीने बाद भी नहीं लौटा।