बिलासपुर के कोतवाली थाने में गाय पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी की शिकायत के दौरान दो पक्षों में भारी पथराव हो गया। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल बुलाकर आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस अब विवादित पोस्ट करने वाले और पथराव करने वाले उपद्रवियों की सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान कर रही है।