गोद में बच्चे, उफान पर नदी! सरगुजा के लखनपुर में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने की मजबूरी; वीडियो वायरल

Wait 5 sec.

सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पटकुरा के काशीडांड-चिताघुटरी मार्ग पर नदी पर पुल न होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का जीवन संकट में पड़ गया है। उफनती नदी को पार कराते पालकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से आपात स्थिति में राशन, स्वास्थ्य और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल पुल निर्माण की मांग की