अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर चाची नाका के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने के कारण ककना निवासी रामकिशुन पैकरा (35) की मिशन अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी बेटियों को हॉस्टल से लेने जा रहे थे।