तीर्थनगरी राजिम में अंधेरा छाया, तीनों पुल अंधकार में, जिम्मेदारों की आंखों पर बंधी पट्टी, दुर्घटना की आशंका

Wait 5 sec.

राजिम में महानदी पुल सहित प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से गहरा अंधेरा छाया हुआ है। बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इससे रात के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बना हुआ है।