जिले में हथियारों के साथ अब नशीले पदार्थों की तस्करी भी बड़ी चिंता बनती जा रही है। कोतवाली पुलिस ने कार से 70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि चैनपुर पुलिस ने बाइक से 10 हस्तनिर्मित पिस्टल ले जा रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।