इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में एक के बाद एक तीन प्रश्नपत्र लीक होने से पूरी शैक्षणिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जेनेटिक्स का पेपर रद्द करते हुए तेलीबांधा थाने में नई एफआईआर दर्ज कराई है। दुर्ग के भारती कॉलेज की संदिग्ध संलिप्तता सामने आने के बाद उसे नोटिस जारी किया गया है और उच्चस्तरीय जांच जारी है।