पानी पीना बना काल! कूलर के ऊपर रखा गिलास उठाते ही करंट से झुलसा 16 साल का केवल, सिम्स में मौत

Wait 5 sec.

बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरकेना में कूलर के ऊपर रखा पानी का गिलास उठाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर केवल दास करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को परिजन सिम्स अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दुर्ग जिले के अहिवारा का निवासी था और रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आया था।