राजधानी भोपाल में बीते 15 दिनों से अच्छी धूप नहीं खिली है। 8 अगस्त के बाद से ऐसा एक भी दिन नहीं रहा, जब दिनभर सूरज चमका हो। आसमान में बादलों का डेरा जरूर है, लेकिन ये बादल जमकर नहीं बरस रहे।