कोलकाता में TMC के कैमैक स्ट्रीट कार्यालय से ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ का साइनबोर्ड हटाने के दौरान हंगामा हुआ। पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान सांसद डेरेक ओ'ब्रायन सीढ़ियों पर गिर गए। TMC ने पुलिस पर धक्कामुक्की का आरोप लगाया है।