नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड से 8 जिलों में 359 लोगों की मौत और 910 लोगों के लापता होने की सूचना है। सरकार ने बड़े पैमाने पर राहत-बचाव अभियान चलाया है। भारत ने 84 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है और 47.5 टन राहत सामग्री भेजी है। इस बीच चीन ने भोटेकोशी क्षेत्र में नई बाढ़ की चेतावनी दी है।