भारतीय टीम ने गुरुवार (27 अगस्त) को 2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप में जर्मनी को 3-1 से करारी शिकस्त दी. नीदरलैंड के एम्सटेलवीन खेले गए मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह पांचवें और छठे पायदान की लड़ाई के लिए क्लासिफिकेशन मैच था. जीत के साथ टीम इंडिया ने 5वां पायदान हासिल किया. इसके साथ यह 1974 से शुरू हुए महिला विश्व कप के बाद टीम की बेस्ट फिनिश रही. इससे पूर्व सिर्फ पहले सीजन (1974) में महिला टीम ने चौथे पायदान पर फिनिश किया था. अब 52 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम ने दोबारा बेस्ट फिनिश हासिल किया है. अपडेट जारी है...