रायपुर में बिजली वितरण का मामला: टाटा पावर के लाइसेंस आवेदन पर एक अक्टूबर को जनसुनवाई

Wait 5 sec.

राज्य में बिजली वितरण के क्षेत्र में टाटा पावर के प्रवेश को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कंपनी ने रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए लाइसेंस मांगा है, जिस पर एक अक्टूबर को जनसुनवाई होगी। राज्य विद्युत वितरण कंपनी और विद्युत अभियंता संघ ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए नियामक आयोग में आपत्तियां दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।