बालोद जिले की प्रतिभावान महिला फुटबॉलर किरण पिस्दा को वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित 'शहीद राजीव पांडेय अवॉर्ड' के लिए चुना गया है। राज्य खेल अलंकरण के 18 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी फुटबॉल खिलाड़ी को यह सम्मान मिलेगा। नेशनल ट्राइबल गेम्स में 5 मैचों में 23 गोल दागकर छत्तीसगढ़ को स्वर्ण दिलाने वाली किरण को शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में सम्मानित करेंगे।