रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहन के घर जा रहे एक बाइक सवार का सामना अचानक रास्ते में एक सांप से हो गया। बेजुबान जीव को बचाने के फेर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।