प्याज की आसमान छूती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खुदरा बाजार में ₹60 प्रति किलो तक बिक रहे प्याज से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने अपने बफर स्टॉक से महज ₹35 प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज की बिक्री शुरू कर दी है।