रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, जयपुर में गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत; भीड़ देखती रही, पिता ने निकाले शव

Wait 5 sec.

जयपुर में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से 2 मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मकान की नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में करीब साढ़े चार फीट पानी भरा था। पास में खेलते समय 11 वर्षीय आलिया और उसका छोटे भाई 7 वर्षीय अयान गड्‌ढे में गिर गए।