सफेद कपड़े पीले पड़ गए हैं, ऐसे लौट जाएगी चमक

Wait 5 sec.

सफेद कपड़े हर किसी की अलमारी का अहम हिस्सा होते हैं, क्योंकि ये साफ सुथरे और खुबसूरत दिखते हैं. लेकिन कुछ समय बाद यही कपड़े पीले पड़ने लगते हैं और इनकी चमक फीकी नजर आने लगती है, जिससे ये पुराने और बेकार जैसे दिखने लगते हैं. दरअसल इसके पीछे धूप, पसीना और गलत धुलाई जैसी वजहें जिम्मेदार होती हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनसे सफेद कपड़ों की खोई हुई चमक दोबारा वापस लाई जा सकती है.खास तौर पर इन गलतियों से बचेंअक्सर लोग सफेद कपड़े धोते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे रंग खराब हो जाता है. जरूरत से ज्यादा कठोर डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना, फैब्रिक सॉफ्टनर का हद से ज्यादा इस्तेमाल, गंदी वॉशिंग मशीन में कपड़े धोना या गरम पानी का इस्तेमाल करना, ये सभी वजह कपड़ों के रेशों को कमजोर कर देते हैं, जिससे उनकी सफेदी धीरे धीरे खत्म होने लगती है.यह भी पढ़ें: किचन सिंक की नाली हो गई है जाम? बिना प्लंबर बुलाए ऐसे करें ठीकव्हाइटनिंग सॉल्यूशन से लौटती है चमकअगर कपड़े पहले से ही पीले पड़ चुके हैं, तो व्हाइटनिंग सॉल्यूशन एक अच्छा विकल्प साबित माना जा सकता है. यह खासतौर पर कपड़ों की चमक वापस लाने के लिए बनाया जाता है. इसे धुलाई से पहले प्री ट्रीटमेंट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे कपड़े लंबे समय तक सफेद बने रहते हैं.ऑक्सीजन बेस्ड ब्लीच भी है बेहतर ऑक्सीजन बेस्ड ब्लीच सफेद कपड़ों के दाग और पीलापन दूर करने में मददगार साबित होता है. हालांकि इसका इस्तेमाल ध्यान से करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा इस्तेमाल से कपड़ों के रेशे कमजोर हो सकते हैं. हमेशा पैकेट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही घोल तैयार करें, और कपड़ों को लंबे समय तक इसमें भिगोकर रखने से बचें.जान लें सबसे असरदार घरेलू उपायघरेलू उपायों में बेकिंग सोडा काफी असरदार माना जाता है. इसे सीधे वॉशिंग मशीन में डाला जा सकता है, या पानी में घोलकर कपड़ों को कुछ देर भिगोया जा सकता है. इससे कपड़ों की सफेदी बरकरार रहती है और साथ ही बदबू भी दूर हो जाती है.यह खास तरीका करता है  कमालसफेद सिरका एक नैचुरल क्लीनिंग एजेंट माना जाता है, जो कपड़ों की चमक बढ़ाने और बदबू हटाने में मदद करता है. इसे गुनगुने पानी में मिलाकर कपड़े भिगोए जा सकते हैं, या धुलाई के दौरान डिटर्जेंट के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है.कैसे धोएं सफेद कपड़े, जान लें राजसफेद कपड़े धोते वक्त लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है, क्योंकि यह गंदगी को ज्यादा असरदार तरीके से हटाता है. गुनगुना पानी भी दाग धब्बों को बेहतर तरीके से साफ करने में मदद करता है. सबसे जरूरी बात यह है कि कपड़ों पर दिए गए केयर लेबल के निर्देशों का पालन जरूर करना चाहिए, ताकि कपड़े की क्वालिटी को नुकसान न पहुंचे.यह भी पढ़ें:Hollow Tiles: टाइल पर पैर रखते ही आती है खोखली आवाज? टूटने से पहले ऐसे करें ठीक